नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए’ रिलीज हो चुका है। नवाज़ुद्दीन अपने पहले म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हैं। सिद्दीकी इतने लम्बे समय के लिए पहली बार स्क्रीन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता फिल्मो में अपने डाइलॉग और एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं। इस म्यूजिक वीडियो में नवाज के साथ सुनंदा शर्मा भी नजर आ रही हैं।
डायरेक्टर अरविंदर खैरा पंजाब में निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं जिन्होंने “पछताओगे”, “फिहलाल”, “सोच”, “क्या बात है” जैसे कई बेहतरीन म्यूजिक एल्बम डायरेक्ट किये हैं। तो वही सॉन्ग राइटर और संगीतकार जानी अब तक108 से ज्यादा गाने लिख चुके हैं। साथ ही म्यूजिक भी कंपोज़ कर चुके हैं। हाल ही में उनका गाना “तितलियां” ब्लॉकबस्टर हिट रहा। जिसे हार्डी संधू ने गाया था। उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद अब “बारिश की जाए” की टीम को इस गाने से काफी उम्मीदें हैं। इस गाने को अरविंदर खैरा, जानी और देसी मेलोडीज ने प्रोड्यूस किया है।
अरविंदर खैरा ने इस एल्बम को डायरेक्ट किया है। जिन्हे पंजाब में कांसेप्ट किंग के तौर पर जाना जाता है। वही राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार विजेता बी प्राक ने अपनी आवाज़ दी है। ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसके बोल मशहूर संगीतकार और सॉन्ग राइटर जानी ने लिखे हैं। ये वीडियो देसी मेलोडीज के यूट्यूब पेज पर भी रिलीज़ किया गया है जिसे देख फैंस भी सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर काफी वीडियो बना रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को फैन्स बेहद ही पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में बारिश की जाए की कहानी दो दिलों के बीच उनकी भावनाओं और प्यार को समाज के सामने एक नए अंदाज़ में बयां कर रही है।