नशा मुक्त संघर्ष समिति ने राजपुरा में स्मैक, शराब, सट्टा और चरस को पूरी तरह से बन्द करने की मांग को लेकर जलूस निकाल कर एसपी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसपी सिटी का घेराव कर तस्करों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की भी मांग की। इस दौरान दिनेश रन्धवा, हेमन्त साहू ने कहाँ की राजपुरा में स्मैक, शराब, चरस और सट्टा का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। साथ ही अवैध कारोबारियों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। आये दिन लोग मारपीट, गाली गलौज, करते रहते हैं। अगर पुलिस ने इन पर तत्काल शिकंजा नही कसा तो इस प्रदर्शन को आन्दोलन के साथ उग्र रूप दिया जायेगा।
इस दौरान विक्रम रन्धवा, पंकज कश्यप ने कहा पुलिस की लापरवाही की वजह से तस्करों के होंसले बुलंद हैं नशे के सौदागरों पर अगर जल्द कार्यवाही नही हुई तो नशा मुक्त सँघर्ष समिति सड़को पर उतरेगी। जलूस प्रदर्शन में मुख्य रूप सुभाष गुप्ता, अंकु पावर, विरमा चौहान, कुनाल रन्धवा, सन्तोष सक्सेना,बेबी शर्मा, रजनी देबी, उषा, कश्यप, मनीषा जोशी, गीता मठपाल, सुशीला सक्सेना, सुरजीत कुमार, साहिल राज, संजय आर्या, पप्पू आर्या, अभिनाश रन्धवा, पीयूष आर्या, राजू अधिकारी, यशपाल आर्या,समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।