हल्द्वानी – पोलिशीट (वार्ड नं. 5) में सीवर लाइन पढ़ने के कारण सड़के खस्ताहाल है और जनता बेहाल।लंबे समय से सड़के टूटी है जगह जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाये होती रहती है। इन्ही समस्याओं से रोजाना लड़ रहे स्थानीय निवासियों से के आग्रह पर आज काठगोदाम-हल्द्वानी ब्लॉक कांग्रेस ने युवा नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में जीम कॉर्बेट सेकेंडरी स्कूल के गेट के आगे रोड पर धरने पर बैठ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर डबल इंजन भाजपा सरकार सड़को की दुर्दशा पर ध्यान इंगित करवाने का कार्य किया।
सुमित हृदयेश संग धरने में प्रदेश महासचिव अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट , वार्ड 5 के अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, श्रीमती अनीता बिष्ट , नंदी जोशी, पार्वती तिवारी, महेश बोरा, नितिन बोरा ,अमरनाथ गोस्वामी, दीपक कांडपाल, पूरन बिष्ट , सुमन कापकोटी , मीना शर्मा, हेमा रौतेला, मेघा शर्मा , मीरा जोशी लाल सिंह बिष्ट, धन सिंह बोरा , एडी जोशी , प्रताप सिंह बिष्ट ने सहयोग किया।