एअर इंडिया विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

एअर इंडिया विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग
JJN News Adverties

थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षापूर्ण तरीके से फ्लाइट AI-379 लैंड हो गई है। विमान में 156 यात्री सवार थे |

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, विमान ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे दिल्ली के लिए फुकेट हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक बड़ा चक्कर लगाकर वापस फुकेट आ पहुंचा। इससे पहले लंदन जा रहा एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। फ्लाइट रडार 24 (Flight radar24) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties