एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, दो दिन में तीन विमानों में आई तकनीकी खराबी

तकनीकी खराबी के कारण एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, दो दिन में तीन विमानों में आई तकनीकी खराबी
JJN News Adverties

तकनीकी खराबी के कारण एअर इंडिया (Air India) की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (Boeing 787-8 Dreamliner) विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था |

इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया। बीते दो दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी समस्या देखी गई | पहले एयर इंडिया AI315 हांगकांग से दिल्ली संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान में ही वापस लौट आया। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई (Mumbai) आ रही फ्लाइट को कोलकाता में ही ठहरना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties