अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप उसकी विवाहित बेटी और हरियाणा निवासी दामाद पर लगा है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, दन्या क्षेत्र के सैली गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि 50 साल के व्यक्ति अपनी विवाहित बेटी और दामाद के साथ गांव आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कथित तौर पर बेटी और दामाद ने उस पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तो वही घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।