पूर्व ब्लॉक प्रमुख की दर्दनाक मौत, रैली से लौटते वक्त खाई में गिरी कार

अल्मोड़ा के बाड़ेछीना-धौलछीना मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल की मौत हो गई। राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली से लौटते समय उनकी कार गहरी खाई में गिर गई।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की दर्दनाक मौत, रैली से लौटते वक्त खाई में गिरी कार
JJN News Adverties

उत्तराखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, उनकी कार अचानक बेक़ाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।  बता दे, अल्मोड़ा के बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल की कार कांचुला पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
 

वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जहां कार में सवार तीन लोगों को खाई से निकालकर बाड़ेछीना अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल गणेश कुमार और भूपेंद्र प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
 

बताया जा रहा है कि तीनों पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र के निवासी हैं। दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, जबकि घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties