शराब से भरा ट्रक, रातों-रात हुआ खाली!

अल्मोड़ा-लमगड़ा मार्ग पर शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से चला गया, लेकिन रात में कुछ लोगों द्वारा ट्रक से शराब की पेटियां ले जाने का आरोप लगा है।

शराब से भरा ट्रक, रातों-रात हुआ खाली!
JJN News Adverties

अल्मोड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद शराब से भरे ट्रक पर लोगों ने हाथ साफ कर दिया। दरअसल, अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग पर शराब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक देहरादून से करीब 160 पेटी शराब लेकर अल्मोड़ा जा रहा था। इसी दौरान विश्वनाथ के पास सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।

 

वहीं सुनसान क्षेत्र और शाम का समय होने के कारण चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर अल्मोड़ा चला गया। इसी बीच ट्रक पलटने की खबर आसपास के लोगों तक पहुंच गई और रात होते-होते वहां भीड़ जुटने लगी। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर कई लोग ट्रक से शराब की पेटियां अपने साथ ले गए। जबकि हादसे में कई पेटियां टूट भी गईं। साथ ही अगली सुबह जब चालक मौके पर पहुंचा तो बड़ी मात्रा में शराब गायब मिली, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर शराब ले जाने वालों की पहचान की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties