उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर डराने वाला रूप ले लिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही हालात इतने गंभीर हैं कि 8 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, कई सड़कें मलबा आने से ठप हैं, जबकि नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
ऐसे में मौसम विभाग ने ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और बागेश्वर समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू है।
बता दे, भारी बारिश के चलते चंपावत, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही देहरादून में DM आशीष चौहान स्वयं सहस्त्रधारा, कालिंगा और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां-जहां सड़कों पर मलबा आया, वहां तत्काल जेसीबी लगाकर रास्ते खोलने के निर्देश दिए गए। वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम से जुड़े हर बड़े अपडेट पर नज़र बनाये रखे।