पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम,अगले 24 घंटे भारी अलर्ट जारी !

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम,अगले 24 घंटे भारी अलर्ट जारी !
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बता दे, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बता दे, अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और देहरादून समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इसी के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और देहरादून जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


इतना ही नहीं बल्कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties