मवेशी को चराने गई महिला की मौत गुलदार के हमले की आशंका

बागेश्वर के जंगल में मवेशी चराने गई 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके के पास गुलदार देखने का दावा किया है। पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे हैं।

मवेशी को चराने गई महिला की मौत गुलदार के हमले की आशंका
JJN News Adverties

उत्तराखंड के बागेश्वर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां जंगल में मवेशी चराने गई एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बता दे, मामला कांडा तहसील के बाझीरौट, खड़खेत गांव का है… जहां 48 साल की कमला देवी अपने परिवार के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक उनकी चीख सुनाई दी। वही जब परिजन मौके पर पहुंचे… तो महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी मिली। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि घटना के बाद एक गुलदार को झाड़ियों की ओर भागते हुए देखा गया… जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।


सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में इसे गुलदार के हमले का मामला माना जा रहा है… हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है… वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

JJN News Adverties