उत्तराखंड हो जाए सावधान बारिश और बिजली का खतरा

मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। 3 से 6 जून के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

उत्तराखंड हो जाए सावधान बारिश और बिजली का खतरा
JJN News Adverties

पूरे प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम ने भी करवट लेनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। 


बता दे, भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वही मौसम विभाग के मुताबिक केरल में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड की बात करें तो देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों में 3 से 6 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बता दे, मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर खुले मैदानों, नदी-नालों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।A

JJN News Adverties
JJN News Adverties