उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में भी चढ़ा पारा, गर्मी का अलर्ट जारी !

उत्तराखंड में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, पहाड़ों में भी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। 19-20 अप्रैल को ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, जबकि आगे गर्मी और बढ़ने की संभावना।

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में भी चढ़ा पारा, गर्मी का अलर्ट जारी !
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अब सिर्फ मैदानी इलाकों ही नहीं, बल्कि पहाड़ों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। जहां शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।


हालांकि, राहत की खबर भी है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं 21 और 22 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान और बढ़ सकता है।


अगर मैदानी इलाकों की बात करें, तो इस साल गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं रात में भी राहत नहीं मिल रही है।ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात अपनाने की अपील की है। फिलहाल, उत्तराखंड में मौसम का यह बदला मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties