1 जुलाई से लागू होगी ये योजना गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार

चंपावत के विकासखंड पाटी में जी-राम-जी एक्ट के तहत कार्ययोजना लागू हो गई है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

1 जुलाई से लागू होगी ये योजना गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार
JJN News Adverties

चंपावत के विकासखंड पाटी में जी-राम-जी एक्ट के तहत कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ने JJNNEWS से बातचीत करते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से लागू हुई इस कार्ययोजना के तहत गांवों में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल सके।


प्रशासन का कहना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत होने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार देखने को मिलेगा।

JJN News Adverties