उत्तराखंड के इस गांव में DM की एंट्री 18 KM पैदल चलकर पहुंचे गांव 

जिलाधिकारी मनीष कुमार 18 किलोमीटर पैदल चलकर सरयू घाटी के दूरस्थ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सड़क निर्माण का भरोसा दिया।

उत्तराखंड के इस गांव में DM की एंट्री 18 KM पैदल चलकर पहुंचे गांव 
JJN News Adverties

चंपावत जिले के लोहाघाट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है… जो प्रशासन और जनता के रिश्ते को नई दिशा देती नजर आ रही है। सरयू घाटी के दूरस्थ गांव सील-बरियूड़ी में जब डीएम मनीष कुमार पहुंचे, तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि जिस अधिकारी की कार्यशैली के बारे में लोग सिर्फ सुनते थे… वो खुद 18 किलोमीटर पैदल चलकर उनके बीच पहुंच गया। 


बता दे गांव पहुंचते ही बुजुर्गों ने उनका स्वागत किया और सबसे बड़ी मांग रखी—सड़क की…जिस पर डीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की।  जानकारी के मुताबिक करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है और इस पर डीएम मनीष कुमार ने साफ कहा— अब ये लड़ाई सिर्फ आपकी नहीं, मेरी भी है… सड़क बनवाना मेरी जिम्मेदारी है”


इसी के साथ ही गांव में आयोजित जनचौपाल के दौरान डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान किया गया।  साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंदों को कान से सुनने की मशीन दी गई …वहीं किसान सम्मान निधि, पेंशन, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामलों का भी तुरंत निस्तारण हुआ…डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

JJN News Adverties