उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 11 मई के लिए येलो और 12-13 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। आने वाले तीन दिनों में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 11 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 12 और 13 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके साथ ही कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 12 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। इन इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। साथ ही हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 13 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।