उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरते ही कार बनी आग का गोला, दो लोगों की दर्दनाक मौत !

उत्तराखंड के चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरते ही कार बनी आग का गोला, दो लोगों की दर्दनाक मौत !
JJN News Adverties

उत्तराखंड के चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही एक कार मरोड़ाखान से आगे बापरू क्षेत्र के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के खाई में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में वाहन आग की लपटों में घिर गया। बता दे, हादसा इतना भीषण था कि कार चालक राजेंद्र कुमार, निवासी अतेड़ा डीडीहाट, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार, निवासी कनालीछीना पिथौरागढ़, वाहन में फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी भी जान चली गई।

हादसे में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी, आठ वर्षीय बेटी अक्षिता और पांच वर्षीय बेटे आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खड़ी खाई और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला।

इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

JJN News Adverties