गैंगरेप मामले में कोतवाली में हंगामा, पीड़िता पक्ष और आरोपियों में मारपीट !

चंपावत गैंगरेप मामले में कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।

गैंगरेप मामले में कोतवाली में हंगामा, पीड़िता पक्ष और आरोपियों में मारपीट !
JJN News Adverties

उत्तराखंड के चंपावत में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने अब और तूल पकड़ लिया है। जहां बुधवार को कोतवाली परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पीड़िता पक्ष और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच जमकर हंगामा और जमकर मारपीट हो गई। 


बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत पुलिस टीम के साथ पीड़िता की तलाश में जुटे थे। वही किशोरी को एक सुनसान कमरे से बरामद किए जाने के बाद उन्होंने घटनास्थल का वीडियो भी बनाया था। वही बुधवार सुबह करीब छह बजे कमल रावत पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बता दे, पीड़िता के पिता भी दुष्कर्म की तहरीर देने के लिए कोतवाली पहुंचे थे,लेकिन गंभीर बीमारी से जूझ रहे पिता की ओर से कमल रावत ही तहरीर लिख रहे थे। आरोप है कि कुछ ही देर बाद आठ से दस लोग कोतवाली के अंदर घुस आए और हमला बोल दिया। वही अचानक हुए इस हंगामे से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप हुए। जिसके बाद हालात बिगड़ते देख पुलिस ने और लोगों को हटाकर माहौल शांत कराया। वही SP रेखा यादव ने बताया कि मामले में शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही गैंगरेप मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties