28-29 जुलाई को बिगड़ेंगे हालात? बारिश और बाढ़ का डबल खतरा

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और फ्लैश फ्लड का खतरा जताया गया है।

28-29 जुलाई को बिगड़ेंगे हालात? बारिश और बाढ़ का डबल खतरा
JJN News Adverties

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है… और हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। बता दे, IMD के मुताबिक 28 और 29 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और अत्यधिक वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं। वहीं 29 जुलाई को भी उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।


साथ ही IMD के Flash Flood Guidance के अनुसार अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी समेत कई जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के भीतर अचानक बाढ़ आने का खतरा है। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अगर आप पहाड़ी इलाकों में हैं या यात्रा की योजना बना रहे हैं… तो सतर्क रहें, अनावश्यक सफर से बचें और प्रशासन की हर अपडेट पर नजर बनाए रखें। याद रखिए… थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकती है।

JJN News Adverties