उत्तराखंड में 4 स्कूली बच्चे लापता, स्कूल से घर नहीं पहुंचे बच्चे !

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से चार स्कूली बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में 4 स्कूली बच्चे लापता, स्कूल से घर नहीं पहुंचे बच्चे !
JJN News Adverties

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार स्कूली बच्चे अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि फतेहपुर स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के ये बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। रोज की तरह बच्चों को स्कूल बस से घर लौटना था, लेकिन बच्चे बस में सवार ही नहीं हुए। वही काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जहां स्कूल प्रशासन से संपर्क करने पर पता चला कि बच्चे बस में बैठे ही नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वही प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हर संभावित स्थान पर जांच कर रही है और मामले को गंभीरता से लिया गया है। वही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties