शराब से 944 करोड़ कमाएगी सरकार.. ओवररेटिंग की शिकायत अब QR कोड से

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुमाऊं मंडल से 944 करोड़ रुपये शराब राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। राजस्व बढ़ाने के लिए 40 नई शराब दुकानों का आवंटन किया गया है।

शराब से 944 करोड़ कमाएगी सरकार.. ओवररेटिंग की शिकायत अब QR कोड से
JJN News Adverties

कुमाऊं में शराब से होने वाली कमाई को लेकर सरकार ने इस बार बड़ा लक्ष्य तय किया है। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुमाऊं मंडल से शराब के जरिए 944 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। वही पिछले साल ये लक्ष्य 875 करोड़ रुपये था, जिसे इस बार बढ़ा दिया गया है।
 

बता दे, संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल केके कांडपाल के अनुसार, वर्तमान में कुमाऊं में 395 शराब की दुकानें संचालित हैं। राजस्व बढ़ाने के लिए इस साल 40 नई दुकानों का आवंटन किया गया है, जिनमें सबसे अधिक 23 दुकानें उधम सिंह नगर जिले में प्रस्तावित हैं।
 

वहीं शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों को देखते हुए आबकारी विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सभी दुकानों पर रेट लिस्ट, संबंधित आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर और शिकायत दर्ज करने के लिए QR कोड लगाना अनिवार्य होगा और यदि कोई दुकानदार तय कीमत से अधिक राशि वसूलता है, तो ग्राहक मौके पर ही QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेगा। विभाग का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से जहां राजस्व बढ़ेगा, वहीं उपभोक्ताओं को ओवररेटिंग जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties