पड़ोसी का गेट ले उड़ा 67 वर्ष बुजुर्ग ऐसी चोरी शायद ही देखी होगी...

देहरादून में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां 67 वर्षीय बुजुर्ग ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी के घर का लोहे का गेट ही चुरा लिया। CCTV में कैद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसी का गेट ले उड़ा 67 वर्ष बुजुर्ग ऐसी चोरी शायद ही देखी होगी...
JJN News Adverties

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी से पुरानी रंजिश के चलते उसके घर का पूरा लोहे का गेट ही चोरी कर लिया। आरोपी की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बता दे, मामला देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र का है। जहां आंबेडकर मार्ग DL रोड निवासी गुलनार बानो ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वो अपने परिवार के साथ घर से बाहर गई थीं। अगले दिन लौटने पर  उनके घर पर लगा लोहे का गेट गायब था। वही गुलनार बानो ने चोरी का शक अपने वृद्ध पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर जताया। शिकायत मिलने के बाद डालनवाला पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान फुटेज में एक व्यक्ति ग्राइंडर मशीन से लोहे का गेट काटकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।


पुलिस ने सबूतों के आधार पर 67 साल के तनवीर अहमद खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया करीब छह फीट लंबा और छह फीट चौड़ा लोहे का गेट बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ये गेट सहस्रधारा रोड स्थित एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पड़ोसी से चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

JJN News Adverties