बदरीनाथ मंदिर चोरी केस में बड़ा एक्शन, प्रमोद नौटियाल ने स्वीकारा अपराध

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बदरीनाथ मंदिर चोरी केस में बड़ा एक्शन, प्रमोद नौटियाल ने स्वीकारा अपराध
JJN News Adverties

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दे, पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि वह अब भी इस मामले में शामिल अन्य लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, पुलिस रिमांड के दौरान SIT की टीम आरोपी प्रमोद नौटियाल को देहरादून के कैनाल रोड स्थित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कैंप कार्यालय लेकर पहुंची। यहां उसके कमरे की गहन तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध सामान या अहम सुराग नहीं मिला।


पूछताछ में, पुलिस के अनुसार, प्रमोद नौटियाल ने स्वीकार किया कि उसने मंदिर से कुछ सामान उठाया था। वहीं, इस पूरे मामले को सामने लाने वाले संदीप खत्री के बयान भी इंस्पेक्टर महादेव उनियाल ने दर्ज कर लिए हैं। गुरुवार दोपहर एसआईटी आरोपी को लेकर बदरीनाथ के लिए रवाना हो गई। जांच टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले से जुड़े तथ्यों का सत्यापन करेगी और आगे की जांच को आगे बढ़ाएगी। SIT का नेतृत्व कर रहे सीओ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पुलिस रिमांड अवधि शुक्रवार को पूरी हो रही है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा और जांच की प्रगति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties