अपराधियों पर नैनीताल SSP का हंटर! दो शातिर अपराधी जिला बदर...

रामनगर में नैनीताल पुलिस ने अपराधियों पर बड़ा एक्शन लेते हुए चोरी और अवैध शराब तस्करी में शामिल दो शातिर आरोपियों को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया।

अपराधियों पर नैनीताल SSP का हंटर! दो शातिर अपराधी जिला बदर...
JJN News Adverties

रामनगर में अपराधियों पर नैनीताल पुलिस का बड़ा वार हुआ है, चोरी और अवैध शराब तस्करी में लिप्त दो शातिर अपराधियों को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।  बता दे, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है, कि अपराधियों के लिए नैनीताल में अब कोई जगह नहीं है। 
 

वही एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में, रामनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर प्रतापपुर बॉर्डर काशीपुर छोड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति जिले में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

इसी के साथ ही जिला बदर किए गए आरोपियों में केवल सिंह शामिल है, जिस पर चोरी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी इमरान अवैध शराब तस्करी के मामलों में कई बार गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties