हल्द्वानी-काठगोदाम के ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया है, यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और जाम से बचाव के लिए की गई है
हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है, जहां वीकेंड के दौरान बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 11 और 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। वही प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, इस दौरान यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित स्थानों पर डायवर्ट किया जाएगा।
दूसरी तरफ पर्यटक वाहनों के लिए भी विशेष रूट तय किए गए हैं, जिसमें तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड और नारिमन तिराहा जैसे मार्ग शामिल हैं। वहीं, कालाढूंगी और भवाली की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ऐसे मैं प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और जाम से बचाव के लिए की गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे तय रूट प्लान का पालन करें, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।