बुली बाई’ ऐप मामले मुंबई साइबर पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला को हिरासत में लिया। बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के एक छात्र को भी गिरफ्तार किया है. इस व्यक्ति की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है
बुली बाई’ ऐप मामले मुंबई साइबर पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला को हिरासत में लिया। बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के एक छात्र को भी गिरफ्तार किया है. इस व्यक्ति की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। 21 वर्षीय विशाल इंजीनियरिंग का छात्र है और उसे सोमवार को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में उत्तराखंड की एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है. जो इस मामले में मुख्य आरोपी है.
#WATCH 'Bulli Bai' app case accused Vishal Kumar produced before Mumbai's Bandra Court pic.twitter.com/YhyAZjkLng
— ANI (@ANI) January 4, 2022
अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले में मुख्य आरोपी एक महिला है. जिसे उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महिला बुल्ली बाई एप से संबंधित तीन अकाउंट का संचालन कर रही थी।
पुलिस ने आगे बताया कि मामले में सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमैसिस्ट के नाम से एक अकाउंट शुरू किया था। इसके बाद 31 दिसंबर 2021 को उसने अन्य अकाउंट के नाम भी बदल कर सिख नामों से मिलते-जुलते कर दिए थे।