रामलला के दर्शन को जे पी नड्डा संग अयोध्या पहुंचेंगे 13 राज्यों के मुख्यमंत्री

काशी दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे.

रामलला के दर्शन को जे पी नड्डा संग अयोध्या पहुंचेंगे 13 राज्यों के मुख्यमंत्री
JJN News Adverties

अयोध्या. काशी दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में मंगलवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी. बातचीत के दौरान वाराणसी काशी विश्वनाथ धाम परिसर के लोकार्पण के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक पांच राज्यों के चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. जानकारी के अनुसार चुनावी रणनीति के अनुरूप 5 राज्यों के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर बुलाया गया है. प्रवास के अंतिम दिन बुधवार को सभी मुख्यमंत्री अयोध्या जा रहे हैं। इससे पहले काशी के दो दिवसीय प्रवास के बाद सभी मुख्यमंत्री मंगलवार को रात्रि विश्राम के लिए लखनऊ आ गए थे, अयोध्या जाने का कार्यक्रम है.

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 13 मुख्यमंत्री अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल, असम, गोवा, गुजरात, कर्णाटक, मणिपुर, त्रिपुरा, बिहार, नागालैंड के मुख्यमंत्री होंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties