उत्तराखंड में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को इसका मुख्य कारण बताया।
उत्तराखंड की राजनीति में एक नई तस्वीर देखने को मिली, जहां कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का हाथ थाम लिया। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम महरोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में गुलजारपुर के प्रधान हरमन सिंह, कुंद्रेश्वरी कॉपरेटिव समिति के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी समेत परमजोत सिंह, गुरुपाल सिंह, जसदीप सिंह, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिवराज सिंह, आदित्य सिंह, साबी निज्जर, कल्पित सिंह, मनदीप सिंह, सुखपाल सिंह, परविंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, करणवीर सिंह, सीमा कुंद्रा, सुखविंदर सिंह, उदित शर्मा, जगदीप सिंह पन्नू, मोहम्मद आसिफ और मुबारक खान सहित कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।