देहरादून ब्रिगेडियर हत्याकांड: 2 शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली !

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी, जबकि अब तक कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

देहरादून ब्रिगेडियर हत्याकांड: 2 शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली !
JJN News Adverties

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली भी लगी है। 

बता दे, इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी गुनियाल गांव में छिपे हुए हैं और सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
 

बता दे घायल आरोपी की पहचान मोहम्मद कवीश, निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी का नाम शान्तनु त्यागी है, जो सहारनपुर का रहने वाला है। दरअसल, ये पूरा मामला उस वक्त सामने आया था जब 75 साल के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी सुबह टहलने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि घर से करीब 200 मीटर दूर मसूरी रोड पर दो तेज रफ्तार कारों में सवार युवक आपस में फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली ब्रिगेडियर जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties