BJP पार्षद के बेटे पर युवती को  बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप! लेकिन युवती बोली- ‘मैं सुरक्षित हूं’

देहरादून में भाजपा पार्षद के बेटे पर 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा और FIR दर्ज हुई। लेकिन मामला तब पलट गया जब युवती का वीडियो सामने आया

BJP पार्षद के बेटे पर युवती को  बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप! लेकिन युवती बोली- ‘मैं सुरक्षित हूं’
JJN News Adverties

देहरादून से एक बड़ा ही उलझा हुआ मामला सामने आया है… जहां भाजपा पार्षद के बेटे पर 18 साल की युवती के अपहरण का आरोप लगा… लेकिन अब उसी युवती का वीडियो सामने आया है जिससे पूरी कहानी बदलती नजर आ रहा है। दरअसल, युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने देहरादून विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के बेटे शुभम चौधरी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में FIR दर्ज की है। परिवार का कहना था कि उनकी बेटी को पार्षद के बेटे द्वारा जबरन ले जाया गया है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो सामने आया… जिसमें उसने साफ कहा कि वो पूरी तरह सुरक्षित है और अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ घूमने गई है। युवती ने अपहरण के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उसने घरवालों को बताकर ही यात्रा की थी और सारी बुकिंग भी खुद की थी। युवती ने ये भी आरोप लगाया कि उसके एक दोस्त को सिर्फ उसकी राजनीतिक पहचान की वजह से इस मामले में फंसाया जा रहा है। वहीं, पार्षद अमिता सिंह ने भी अपने बेटे पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि शुभम उस समय परिवार के साथ विदेश यात्रा पर था और उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।


अब इस पूरे मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वही मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल… एक तरफ परिवार के आरोप हैं… दूसरी तरफ उसी युवती का वीडियो बयान… और तीसरी तरफ पुलिस की जांच। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।

JJN News Adverties