देहरादून.. झाड़ू हाथ में लेकर सड़कों पर उतरे CM धामी, स्वच्छता का दिया संदेश !

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़कों पर उतरकर झाड़ू लगाते नज़र आये...बोले स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही इसे जनआंदोलन बनाया जा सकता है। 

देहरादून.. झाड़ू हाथ में लेकर सड़कों पर उतरे CM धामी, स्वच्छता का दिया संदेश !
JJN News Adverties

देहरादून से स्वच्छता का बड़ा उदाहरण सामने आ रहा है, जहां खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़कों पर उतरकर झाड़ू लगाते नज़र आये। दरअसल , देहरादून के बल्लूपुर चौक में आज CM धामी ने “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
 

बता दे 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य शहर को साफ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। इसी क्रम में अलग-अलग वार्डों में सफाई अभियान, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही इसे जनआंदोलन बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद उठाएंम,साथ ही नगर निगम देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties