देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल का 22 जुलाई 2026 को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
देहरादून में LIU के निरीक्षक मनोज मनराल का 22 जुलाई 2026 को हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। तो वही 23 जुलाई को पुलिस लाइन देहरादून में उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सभी अधिकारियों ने दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। जहा मुख्यमंत्री ने दिवंगत अधिकारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई के दौरान पुलिस कर्मियों ने अंतिम सलामी देकर अपने साथी अधिकारी को नम आंखों से विदा किया।