देहरादून केcक्षेत्र में पुलिस ने देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। करीब 30 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
देहरादून में अगर आप सड़क किनारे या किसी सार्वजनिक जगह पर बैठकर शराब पी रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए… क्योंकि पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर है और कार्रवाई भी लगातार जारी है। ताजा मामला पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे खुले में और वाहनों के अंदर शराब पीने वाले कई लोग पुलिस की पकड़ में आए। वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 30 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई और भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या हुड़दंग करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।