देहरादून का टूटा ब्रिज 12 घंटे में दुरुस्त धामी सरकार ने फिर चालू कराया रास्ता

देहरादून के नंदा की चौकी में भारी बारिश से पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आवागमन ठप हो गया। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रशासन ने तेजी से काम करते हुए 12 घंटे में सड़क दुरुस्त कर दी ।

देहरादून का टूटा ब्रिज 12 घंटे में दुरुस्त धामी सरकार ने फिर चालू कराया रास्ता
JJN News Adverties

देहरादून में भारी बारिश ने सुबह-सुबह लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं… लेकिन कुछ ही घंटों में हालात पूरी तरह बदल गए। दरअसल, मामला है नंदा की चौकी का है।  जहां सुबह करीब 6:30 बजे तेज बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया… और देखते ही देखते आवागमन ठप हो गया। लेकिन जैसे ही ये खबर प्रशासन तक पहुंची…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत मोर्चा संभाला और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।


इसके बाद जो हुआ… वो किसी तेज़ एक्शन से कम नहीं था। लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और बाकी एजेंसियों ने मिलकर लगातार काम किया…और सिर्फ 12 घंटे के भीतर… पूरी सड़क को फिर से दुरुस्त कर दिया गया। जी हां…जहां सुबह रास्ता बंद था…वहीं शाम तक उसी रास्ते पर गाड़ियां दौड़ने लगीं। इतना ही नहीं…एक एम्बुलेंस भी बिना किसी रुकावट के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।


मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा है कि आपदा के समय किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों… इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार से जवाब भी मांगा गया है और अगर लापरवाही सामने आती है… तो कड़ी कार्रवाई तय है।

JJN News Adverties