ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार का बड़ा फैसला

उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके अनुभव के आधार पर सरकार मीडिया प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार का बड़ा फैसला
JJN News Adverties

उत्तराखंड सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।  इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

ध्रुव रौतेला मीडिया जगत में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उन्हें पत्रकारिता का व्यापक अनुभव प्राप्त है।  उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि ध्रुव रौतेला इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी यानी विशेष कार्याधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बताया जा रहा है कि उनका संबंध भारतीय जनता पार्टी से भी रहा है और उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनकी यह नियुक्ति राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी खास महत्व रखती है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उनके अनुभव का लाभ उठाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जा सके। इस नियुक्ति को सरकार के मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties