देहरादून में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस ने तुरंत किया अरेस्ट!!

देहरादून के जाखन क्षेत्र में शराब के नशे में युवक ने सड़क पर हंगामा कर ट्रैफिक बाधित किया। पुलिस ने एल्कोमीटर टेस्ट में नशे की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

देहरादून में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस ने तुरंत किया अरेस्ट!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है। देहरादून में शराब के नशे में एक युवक ने बीच सड़क ऐसा हंगामा काटा कि ट्रैफिक तक रुक गया… और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगा। 

दरअसल, मामला देहरादून के जाखन चौकी क्षेत्र स्थित जोहड़ी तिराहे का है। पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल के जरिए सूचना मिली कि एक कार सवार युवक सड़क पर वाहन रोककर ट्रैफिक बाधित कर रहा है। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जा रहा था।

वही सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक का एल्कोमीटर टेस्ट किया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का चालान करते हुए वाहन सीज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दे, गिरफ्तार युवक की पहचान हरियाणा निवासी 31 साल के विनय के रूप में हुई है। युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति साल 2021 से मानसिक तनाव से गुजर रहा है और दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पत्नी के मुताबिक युवक तनाव और नशे की हालत में घर से निकल गया था और बाद में सड़क पर हुड़दंग मचाने लगा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को  बख्शा नहीं जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties