बारातियों ने महिलाओं से की छेड़छाड़ बिना दुल्हन लौटी बारात !

उत्तराखंड के रुड़की से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की।

बारातियों ने महिलाओं से की छेड़छाड़ बिना दुल्हन लौटी बारात !
JJN News Adverties

रुड़की से एक हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां एक शादी समारोह देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने समारोह में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की।


बता दे, घटना हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात पहुंची थी। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ के आरोप लगते ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।


वही हालात इतने बिगड़ गए कि शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और बातचीत कराई। वही आपसी सहमति के बाद ये तय हुआ कि निकाह नहीं होगा और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट जाएगी।


इसके साथ ही दहेज का सामान लौटाने और शादी में हुए खर्च का भुगतान करने पर भी सहमति बनी। हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि समझौते के बाद, जब दूल्हा पक्ष के लोग वापस जा रहे थे, तभी उन पर फिर से हमला कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

JJN News Adverties