अवैध शराब का भंडाफोड़ 20 पेटी शराब बरामद

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। छापेमारी के दौरान 20 पेटी अवैध शराब बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

अवैध शराब का भंडाफोड़ 20 पेटी शराब बरामद
JJN News Adverties

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दे, ऋषिकेश में छापेमारी कर 20 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम देहरादून ने ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान एक घर में दबिश देकर करीब 20 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। बता दे, आबकारी विभाग के अनुसार जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वही आबकारी विभाग का कहना है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties