पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज और स्वास्थ्य जांच जारी है।
उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात हरीश रावत को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत दून अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है और जरूरी मेडिकल टेस्ट भी किए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वहीं हरीश रावत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के बीच चिंता बढ़ गई है। साथ ही कई नेताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल सभी की नजर डॉक्टरों की रिपोर्ट पर टिकी हुई है और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।