पूरे उत्तराखंड में लगेंगे 51 हजार पौधे हरेला पर खनन निदेशक का संकल्प

हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने पूरे प्रदेश में 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। निदेशक राजपाल लेघा ने वृक्षारोपण के निर्देश दिए।

पूरे उत्तराखंड में लगेंगे 51 हजार पौधे हरेला पर खनन निदेशक का संकल्प
JJN News Adverties

हरेला पर्व के मौके पर उत्तराखंड में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा संकल्प लिया गया है। दरअसल, भूतत्व और खनिकर्म निदेशालय ने पूरे प्रदेश में 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। देहरादून स्थित खनिज भवन में निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से "एक वृक्ष माँ के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।


इसी बीच राजपाल लेघा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला खान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरेला पर्व के अवसर पर अपने-अपने जिलों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाए। वही कार्यक्रम में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि उत्तराखंड का हरित आवरण बढ़े और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

JJN News Adverties