1 मई 2026 से LPG बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों में बदलाव संभव; OTP डिलीवरी और eKYC पर जोर, आधिकारिक घोषणा का इंतजार।
देश में गैस की क़िल्लत के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 1 मई 2026 से गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, वैश्विक ऊर्जा संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। ऐसे में 1 मई को होने वाली मासिक समीक्षा के दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बदलाव संभव है। एक ओर हाल के महीनों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। इसके अलावा, बुकिंग के बीच तय अंतराल यानी लॉक-इन पीरियड में भी बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर जरूरी है। बता दे ,डिलीवरी सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए OTP आधारित डिलीवरी यानी DAC सिस्टम को देशभर में पूरी तरह अनिवार्य किया जा सकता है। इससे ये सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC अनिवार्य बनी रहेगी। हालांकि, इन सभी बदलावों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने गैस एजेंसी के संपर्क में रहें और अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।