रामनगर के मोहान क्षेत्र में निर्माणाधीन रिजॉर्ट पर प्रशासन ने छापा मारकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। सिंचाई विभाग की भूमि और गूल पर अतिक्रमण के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
रामनगर के मोहान क्षेत्र में निर्माणाधीन एक रिजॉर्ट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है।तो वही ये कार्रवाई उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें कृषि विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग और श्रम विभाग के अधिकारी शामिल थे। बता दे मौके पर पहुंची टीम ने प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताओं की आशंका जताई है। जिस पर प्रशासन को शिकायत मिली थी कि जिस स्थान पर रिजॉर्ट का निर्माण हो रहा है, वहां पहले सिंचाई विभाग की गूल संचालित होती थी। वही आरोप है कि इस गूल को बिना अनुमति डायवर्ट किया गया और इसके लिए सिंचाई विभाग से किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं ली गई।
जानकारी के मुताबिक SDM गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है और संबंधित विभागों को नियमों के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ओर अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसी बीच भवन की ऊंचाई को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं, जिस पर प्राधिकरण की टीम अलग से जांच कर रही है।तो वही इस पूरे मामले के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। जहा स्थानीय नेता मदन जोशी ने पहले ही निर्माण कार्य पर सवाल उठाए थे। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि कार्रवाई पूरी तरह शिकायतों और नियमों के आधार पर की गई है और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि पर निर्माण को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, और अब प्रशासनिक जांच के बाद सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद तय की जाएगी।