आज फिर बदलेगा मौसम! उत्तराखंड के कई जिलों में बरसेंगे बादल!!

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 से 72 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है।

आज फिर बदलेगा मौसम! उत्तराखंड के कई जिलों में बरसेंगे बादल!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आपको बता दे IMD के मुताबिक अगले 24–72 घंटों में कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज‑चमक की संभावना बनी रह सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दरअसल, प्रदेश में इस समय सक्रिय मानसून के चलते अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मैदानी इलाकों में उमस के बीच बारिश देखने को मिल रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, धुंध और रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला बना हुआ है। साथ ही राजधानी देहरादून में आज भारी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और नमी का स्तर काफी अधिक है, जिससे मौसम पूरी तरह मानसूनी बना हुआ है।

वहीं नैनीताल में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तापमान 16 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना लेकिन काफी नम बना हुआ है।
हल्द्वानी में दिन के समय तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यहां उमस के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का एहसास अधिक रहेगा।इतना ही नहीं देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और आसपास के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। आपको बता दे मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही यात्रा पर निकलने से पहले मौसम विभाग की ताजा चेतावनी और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी जरूर देखें।

JJN News Adverties