21 जून को NEET Re-Exam, गड़बड़ी रोकने के लिए हाई अलर्ट

NEET-UG री-एग्जाम को लेकर उत्तराखंड प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 16 परीक्षा केंद्रों पर करीब 6 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनाती।

21 जून को NEET Re-Exam, गड़बड़ी रोकने के लिए हाई अलर्ट
JJN News Adverties

देशभर में 21 जून को आयोजित होने जा रहे NEET-UG re-exam को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खासकर देहरादून जिला प्रशासन परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वही जिलाधिकारी आशीष चौहान के मुताबिक देहरादून में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 6 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बता दे,  परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।


साथ ही प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके, सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विजिलेंस टीम तैनात रहेगी, जो परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, पिछले दिनों पेपर लीक विवाद के बाद होने जा रहे इस री-एग्जाम को लेकर प्रशासन कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि परीक्षा से जुड़े हर पहलू की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें...

JJN News Adverties