देहरादून से गाजियाबाद जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस से लापता हुई विवाहिता प्रज्ञा सिंह का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। अब गुमशुदगी से अपहरण में बदल चुका है और पुलिस जिलों में जांच कर रही है।
देहरादून से गाजियाबाद जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस में आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक नवविवाहिता अचानक चलती ट्रेन से गायब हो गई? इतना ही नहीं बल्कि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। दरअसल, ये मामला अब सिर्फ गुमशुदगी का नहीं, बल्कि अपहरण में बदल चुका है और तलाश में हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक पुलिस टीम दौड़ रही है।
बताया जा रहा, कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ 5 मई को नंदा देवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसी दौरान प्रज्ञा संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गईं। वही मामले में पहले लक्सर कोतवाली मे विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की गई थी लेकिन कोई खबर न मिलने पर गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओ में तरमीम कर किया गया था। वही पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर भेजा गया, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। इस बीच पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। जहां पुलिस रेलवे स्टेशन और रेलवे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है… आखिर चलती ट्रेन से प्रज्ञा सिंह कहां गायब हो गई?