मामी से एकतरफा इश्क में रिश्तों को किया तार-तार! भांजे ने मामा को मार डाला..

रामपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम मामी को पाने की सनक में भांजे ने रिश्तों को किया तार-तार! अपने ही मामा की गला घोंटकर कर दी हत्या इलाके में सनसनी, हर कोई हैरान!

मामी से एकतरफा इश्क में रिश्तों को किया तार-तार! भांजे ने मामा को मार डाला..
JJN News Adverties

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। बता दे सैदनगर थाना क्षेत्र के लालपुर रोड के पास 13 मार्च की रात एक शव मिलने से शुरुआत हुई। पहली नजर में ये सड़क हादसा लगता था, लेकिन जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि ये हत्या थी।

बताया जा रहा है कि, मृतक की पहचान अहमदाबाद गांव निवासी टेलर कलुवा के रूप में हुई। वही पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वीरेंद्र ने कलुवा की पत्नी से एकतरफा प्यार के चलते अपनी मामी के लिए अंधा होकर मामा की हत्या की।

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को आरोपी ने साथी जितेंद्र के साथ कलुवा की रेकी की और 13 मार्च की रात योजना बनाकर उसे नशे में धकेल दिया। दोनों ने मफलर से कलुवा का गला घोंटकर हत्या की और इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की।

तो वही मामले में पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र निवासी निपनिया और उसके साथी जितेंद्र निवासी गहलोइया को भटपुरा मोड़ के पास गिरफ्तार किया। जहाँ पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना कबूल कर ली। इस दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल मफलर, दो मोबाइल फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। बहराल अपराधियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी कर अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties