देहरादून के पटेलनगर के मोहब्बेवाला इलाके में बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 7 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हुए हैं।
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने बड़ा हादसा कर दिया। आपको बता दें ये हादसा मोहब्बेवाला इलाके में हुआ है जहाँ एक ट्रक ने पहले एक अन्य ट्रक को टक्कर मारी, जिसके बाद छह और वाहन आपस में भिड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है ।
जानकारी के मुताबिक, ये ट्रक आशारोड़ी की ओर से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित हो गया जिस कारण पेंट से भरे एक अन्य ट्रक, ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एमडीडीए के स्वागत बोर्ड को तोड़कर पेड़ से जा टकराया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।