इस यूनिवर्सिटी पर रैगिंग का गंभीर आरोप  9वीं के छात्रों का मानसिक उत्पीड़न

देहरादून स्थित कॉलेज में रैगिंग के आरोपों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नौवीं कक्षा के दो छात्रों ने सीनियर छात्रों पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है।

इस यूनिवर्सिटी पर रैगिंग का गंभीर आरोप  9वीं के छात्रों का मानसिक उत्पीड़न
JJN News Adverties

उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को तैयार करने वाले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार, नौवीं कक्षा के दो छात्रों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में कुछ सीनियर छात्रों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जबरन काम भी कराया गया। इन घटनाओं का असर उनकी पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण पर भी पड़ा। वही मामले से परेशान ऋषिकेश निवासी एक छात्र के पिता ने कॉलेज प्रशासन सेs अपने बेटे का ट्रांसफर सर्टिफिकेट यानी टीसी मांगा है। उनका कहना है कि हॉस्टल का माहौल बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है और इससे उसके भविष्य पर भी असर पड़ रहा है।


वहीं, बागेश्वर निवासी दूसरे छात्र को उसके परिजन अपने साथ घर ले गए। परिजनों का आरोप है कि जब वे बेटे से मिलने पहुंचे तो वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था और रोने लगा। इसके बाद उन्होंने बच्चे को कॉलेज में न छोड़ने का फैसला किया। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि शिकायतों की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है ।
 

JJN News Adverties