उत्तराखंड में राहुल की हुंकार, तैयारियों में जुटी कांग्रेस!

राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अल्मोड़ा में होने वाली जनसभा में कुमाऊं क्षेत्र से करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

उत्तराखंड में राहुल की हुंकार, तैयारियों में जुटी कांग्रेस!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि चार जून को अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा में कुमाऊं क्षेत्र से करीब 20 हजार लोग पहुंच सकते हैं।
 

बता दे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार और पांच जून के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून स्थित नीरजा ग्रीन्स कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
 

इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा। वहीं चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुमाऊं क्षेत्र से करीब 20 हजार लोगों के रैली में पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस इसे उत्तराखंड में अपने सबसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में से एक बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties