भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश के खतरे को देखते हुए देहरादून जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आज के लिए बंद कर दिया गया है और पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जी हां, देहरादून जिले में आज सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। वही प्रशासन ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हालात को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही SDRF और NDRF की टीमों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
लगातार बारिश के कारण देहरादून की तमसा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है… जो तपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से होकर गुजरती है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि लोग नदियों, नालों और भूस्खलन वाले संवेदनशील इलाकों से दूर रहें… और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।